नीतीश सरकार में बहुत कुछ है नया नया

पटना। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन चुकी है। चुनाव आयोग ने बिहार विधान सभा चुनाव के जो नतीजे घोषित किए हैं, उसके मुताबिक एनडीए को 125 सीटें मिली हैं। बिहार की 243 सदस्यीय विधान सभा में राष्ट्रीय जनता दल को सबसे अधिक 75 सीटों पर विजय घोषित किया गया है। दूसरे नंबर पर भाजपा रही जिसे चुनाव आयोग द्वारा घोषित नतीजों के मुताबिक 74 सीटें मिली हैं। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए को 125 सीटें मिलने के कारण महागठबंधन की सरकार नहीं बन पाई। लेकिन एनडीए की जो सरकार बनी है, उसका रंग ढंग और रूप पहले से अलग है।

किताब पढ़ें और दूसरों से भी पढ़एं

https://www.amazon.in/s?me=AJ6RR4ZJDS04M&marketplaceID=A21TJRUUN4KGV

अधिकतर नए चेहरे को मंत्री पद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार की इस बार सबसे खास बात ये है कि दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। दोनों भाजपा कोटे से हैं। कटिहार से भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद और बेतिया से भाजपा विधायक रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। इससे पहले तारकिशोर प्रसाद को भाजपा विधायक दल का नेता और रेणु देवी को उपनेता चुना गया था। भाजपा कोटे से जो अन्य पांच मंत्री बनाए गए हैं उनमें मंगल पांडेय को छोड़ कर सभी को पहली बार मौका मिला है।

सुशील मोदी का साथ छूटा

बिहार में एनडीए की इस से पहले जो भी सरकार बनी है उसमें सुशील कुमार मोदी मंत्रीमंडल का हिस्सा रहे हैं। यह पहला ऐसा मौका है जब उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। खास बात ये भी है कि इससे पहले सुशील कुमार मोदी ही एनडीए की सरकार में लगातार उपमुख्यमंत्री रहे हैं। उन्हें नीतीश कुमार का बहुत करीबी माना जाता है। दोनों पटना यूनिवर्सिटी के छात्र रहे हैं और जेपी आंदोलन की उपज हैं।

सहनी और मांझी

एनडीए में शामिल हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा और विकास शील इंसान पार्टी को भी एक एक मंत्री पद मिला है। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा ने पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी को मंत्री बनाया है तो वहीं विकास शील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने खुद ही मंत्री पद की शपथ ली है। दोनों पहली बार मंत्री बने हैं। जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी तो विधान परिषद के सदस्य हैं लेकिन मुकेश सहनी अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। माना जा रहा है कि उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनाया जाएगा। संतोष मांझी उस समय राजद के सहयोग से विधान परिषद के सदस्य बने थे जब हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा महागठबंधन का हिस्सा था।

https://www.amazon.in/s?me=AJ6RR4ZJDS04M&marketplaceID=A21TJRUUN4KGV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *