सुमित्रा महाजन की मौत की खबर से शशि थरूर पर आफ़त टूटी

नई दिल्ली: लोक सभा की पूर्व स्पीकर और वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुमित्रा महाजन के निधन की खबर से कांग्रेस नेता शशि थरूर पर एक नई आफ़त टूट पड़ी है। दरअसल शशि थरूर ने ट्विट कर सुमित्रा महाजन के निधन की सूचना दी थी। उनके ट्विट के आधार पर हिन्दुस्तान टाइम्स जैसे प्रसिद्ध अखबार ने सुमित्रा महाजन के निधन की खबर छाप दी। शशि थरूर ने ट्विट कर कहा था कि लोक सभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन के निधन के बारे में जानकर दुखी हूं।

@ShashiTharoor twits

लेकिन शशि थरूर द्वारा दी गई जानकारी गलत निकली। भाजपा आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने शशि थरूर पर झूठी खबर फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि शशि थरूर ने लोगों के निधन के बारे में जानकारी देने की जिम्मेदारी क्यों ले रखी है। यह काम इलाज कर रहे डॉक्टरों और परिवार के सदस्यों पर क्यों नहीं छोड़ दिया जाता। अमित मालवीय ने इसके साथ ही बिना पुष्टि किए खबर प्रकाशित करने वाले अखबार को भी निशाना बनाया है। भाजपा नेता ने कहा यह कृत्य बहुत शर्मनाक है।

BJP IT cell chief @amitmalviya twits

इसके साथ ही सुमित्रा महाजन के पुत्र ने भी वीडियो जारी कर खबर को निराधार बताया और कहा कि उनकी मां स्वस्थ हैं।

भाजपा की ओर से सुमित्रा महाजन के निधन की खबर को गलत करार दिए जाने के बाद शशि थरूर ने अपने ट्विट डिलीट करने की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि सुमित्रा जी स्वस्थ और कुशल मंगल हैं। लेकिन इस बीच टि्वटर पर शशि थरूर को जम कर ट्रोल किया जा रहा है।

@zeeNewsEnglish reports @ShashiTharoor twity

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *