याद किए गए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र बाबू

श्रद्धा से याद किए गए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा, कांग्रेस ने सदाकत आश्रम में मनाई सत्येंद्र बाबू की 105वीं जयंती।

 

पटना। बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की 105 वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा की अध्यक्षता में आयोजित जयंती कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार को विकास की राह पर अग्रसर करने के लिए सत्येंद्र बाबू ने असीमित प्रयास किए। बिहार में उद्योग कारखानों की स्थापना को लेकर उनकी दूरदर्शी सोच थी, जिसे उन्होंने मूर्त रूप दिया। बिहार के राजनैतिक इतिहास के नायक के रूप में उन्हें आज भी याद किया जाता है। उन्होंने सत्येंद्र बाबू को कांग्रेस के आदर्श पुरुष की संज्ञा दी और कहा कि उनके बताए रास्तों पर चलना होगा।

जीवन सुरक्षा हॉस्पिटल

कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह धीरज ने सत्येंद्र बाबू के जयंती पर उनके द्वारा बिहार के विकास को सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए उनके कदमों पर प्रकाश डाला।
कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आयोजित जयंती कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के साथ ही पूर्व अध्यक्ष चंदन बागची, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह धीरज, विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्र, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, प्रवक्ता जया मिश्र, पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा, ज्ञान रंजन, नागेंद्र कुमार विकल, स्नेहाशीष वर्धन, राकेश कुमार, सुनील कुमार सिंह, प्रद्युम्न यादव, मृगेंद्र सिंह,पुरुषोत्तम मिश्र, सुधा मिश्र, अरविंद लाल रजक, अजय सिंह, शशिकांत तिवारी, जयप्रकाश चौधरी, सुदय शर्मा, डॉ. धनंजय शर्मा, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, मिहिर झा, वसी अख्तर, शशि रंजन, अजय कुमार यादव, पंकज यादव, रामबाबू यादव, दौलत इमाम, गुंजन सिंह, साकेत कुमार झा, अनोखा सिंह, प्रो. अरुण कुमार, राजीव रंजन, सतेन्द्र पासवान सहित दर्जनों नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *